ICC ODI Ranking 2026 Players List; Axar Patel Shubman Gill

10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ICC ने 15 जुलाई को वनडे रैंकिंग जारी की। इसमें भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल तीन स्थान की छलांग लगाकर नौवें नंबर पर पहुंच गए।

शुभमन गिल दूसरे स्थान पर बरकरार हैं और नंबर-1 बल्लेबाज बनने से सिर्फ 11 रेटिंग अंक दूर हैं। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में सस्ते में आउट होने के बावजूद रोहित शर्मा और विराट कोहली टॉप-5 बल्लेबाजों में बने हुए हैं।

अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच जिताया

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में अक्षर पटेल ने पहले 4 विकेट लिए, फिर 52 गेंदों में नाबाद 57 रन की मैच जिताऊ पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन का असर ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में भी दिखा। अक्षर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 18 स्थान की छलांग लगाकर 73वें, गेंदबाजों में दो स्थान के सुधार के साथ 42वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 9वें नंबर पर पहुंच गए।

213 रेटिंग अंकों के साथ वह अपने करियर के बेस्ट रैंकिंग पर हैं। इससे पहले वह 7 जुलाई को जारी रैंकिंग में 12वें स्थान पर पहुंचे थे। इस सूची में अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजई 316 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। वहीं, मैच जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजों की रैंकिंग में 177वें और ऑलराउंडर रैंकिंग में 55वें स्थान पर पहुंच गए।

गिल नंबर-1 से सिर्फ 11 रेटिंग अंक दूर

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने 75 गेंदों में 80 रन बनाए। वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे, लेकिन उनकी पारी भारत की जीत की नींव साबित हुई। इस प्रदर्शन से उन्हें 12 रेटिंग अंक मिले और वह 803 अंकों के साथ वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। अब वह टॉप पर मौजूद न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल से सिर्फ 11 रेटिंग अंक पीछे हैं। वहीं, पहले वनडे में सस्ते में आउट होने के बावजूद विराट कोहली तीसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर कायम हैं।

गेंदबाजों में कुलदीप को नुकसान, बुमराह 24वें स्थान पर

वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में कुलदीप यादव एक स्थान फिसलकर आठवें नंबर पर आ गए। वह भारत के इकलौते टॉप-10 गेंदबाज हैं। कुलदीप पहले वनडे में नहीं खेले थे। जसप्रीत बुमराह वापसी मैच में 1 विकेट लेने के बाद 24वें और मोहम्मद सिराज 19वें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के खिलाड़ियों को भी मिला फायदा

हार के बावजूद जो रूट 76 रन की पारी के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर पहुंच गए। लियम डॉसन 81 स्थान की छलांग लगाकर 262वें नंबर पर आ गए। टी20 रैंकिंग में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक 12 स्थान के सुधार के साथ सातवें और जोस बटलर छठे स्थान पर पहुंच गए। जोफ्रा आर्चर चार मैचों में सात विकेट लेकर संयुक्त 18वें स्थान पर हैं।

न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों ने भी लगाई छलांग

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 5 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के जेडन लेनोक्स 31 स्थान की छलांग लगाकर 66वें नंबर पर पहुंच गए। वेस्टइंडीज के शाई होप बैटिंग रैंकिंग में छठे और केसी कार्टी टॉप-20 में शामिल हो गए। वहीं जिम्बाब्वे के बेन करन 34वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि ब्रैड इवांस ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और ऑलराउंडर तीनों रैंकिंग में बड़ा सुधार किया।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *