मेरठ छावनी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान:210 पौधे लगाए गए, राज्यसभा सांसद वाजपेयी रहे मौजूद


मेरठ छावनी परिषद ने भारत सरकार के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत तोपखाना वार्ड संख्या-1 में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कुल 210 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, हरित वातावरण को बढ़ावा देना और नागरिकों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ छावनी परिषद मेरठ के मुख्य अधिशासी अधिकारी जाकिर हुसैन, शाहीन खान, रजनीकांत मिश्रा (मुख्य अभियंता, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन), मोहम्मद अरशद (अधीक्षण अभियंता, उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन) और प्रशासनिक अधिकारी जयपाल सिंह तोमर मौजूद थे। छावनी परिषद की ओर से सफाई अधीक्षक बी.के. त्यागी, सफाई निरीक्षक अभिषेक गंगवार, लीगल हेड दिनेश अग्रवाल और राजकुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। आधारशिला पब्लिक स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और जाकिर हुसैन ने अपने संबोधन में कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि प्रकृति, मातृत्व और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से हर साल कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों द्वारा स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भारत के निर्माण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *