![]()
कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के 15वें दिन यानी मंगलवार को मेरठ में छात्र-युवाओं का समर्थन बढ़ता दिखा। शहर संयोजक अवनीश काजला के नेतृत्व में मेरठ एक्शन टीम ने विभिन्न कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों और छात्रावासों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने मिस्ड कॉल देकर और पंजीकरण फॉर्म भरकर अभियान का हिस्सा बनने की सहमति दी। शहर संयोजक अवनीश काजला ने बताया कि यह अभियान केवल पंजीकरण तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, रोजगार, पेपर लीक, फीस वृद्धि और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर युवाओं की आवाज़ को संगठित करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि मेरठ के छात्र बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि युवा अपने अधिकारों और भविष्य के सवालों पर एकजुट होकर अपनी बात रखना चाहते हैं। काजला ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में अभियान से जुड़ें और आगामी कार्यक्रमों में भाग लेकर छात्र हितों की इस मुहिम को और मजबूत बनाएं। आज के अभियान में शहर संयोजक अवनीश काजला के साथ अल्तमस त्यागी, निशांत चौधरी, सुमित विकल, सहरयाब मुखिया, अजय चौधरी, अज़ीम प्रधान, फरहान चौधरी, अफरोज़ सैफी, रवि कुमार, जैन मोहम्मद, संदीप शर्मा, हर्ष चौधरी, वाशु काजला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Source link
'छात्रों की गूंज' अभियान को मेरठ में मिला जनसमर्थन:बड़ी संख्या में छात्र-युवा अभियान से जुड़े