टैंकर से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत:बरेली में एक महिला गंभीर रूप से घायल, बुआ का हाल जानने जा रहे थे


बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह टैंकर से तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। हादसा ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आयशर ट्रैक्टर सर्विस सेंटर के सामने उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे खड़े टैंकर से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि महिला को चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बुआ का हालचाल लेने जा रहे थे तीनों पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रजऊ क्षेत्र निवासी बबलू पुत्र वीरपाल और अमित पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। हादसे में घायल महिला की पहचान अमित की पत्नी सीमा के रूप में हुई है। तीनों होंडा बाइक से केसरपुर जा रहे थे। बताया गया कि अमित की बुआ कृष्णा की हार्ट अटैक के बाद तबीयत खराब हो गई थी और उनका हालचाल लेने के लिए तीनों घर से निकले थे। रास्ते में ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आयशर ट्रैक्टर सर्विस सेंटर के गेट के सामने उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े टैंकर से पीछे से जा टकराई। मौके पर मची अफरा-तफरी हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बिथरी चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों व मृतकों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बबलू और अमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि सीमा का उपचार किया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बिथरी चैनपुर पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बाइक के सड़क किनारे खड़े टैंकर से पीछे से टकराने की बात सामने आई है। पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *