शामली में भूरा रोड पर मजदूर से लूट का आरोप:20 हजार नकद और बाइक छीनी, एक आरोपी नामजद


शामली के कैराना के भूरा रोड पर एक मजदूर ने 20 हजार रुपये नकद और मोटरसाइकिल लूटने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने तीन बदमाशों पर मारपीट कर लूटपाट का आरोप लगाया है। मंगलवार को इस संबंध में पुलिस से शिकायत की गई है, जिसमें एक आरोपी को नामजद किया गया है। पीड़ित ने बताया कि घटना 11 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे हुई। पीड़ित मजदूर गन्नौर से मजदूरी कर अपनी सीटी-100 बाइक (UP19H-8568) से गांव बराला कुकरहेड़ी लौट रहा था। भूरा रोड स्थित नाहिद कॉलोनी के पास पहुंचने पर, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवकों ने उसे रोका। घटना के बाद आरोपियों को भागते हुए देखा गया पीड़ित का आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद वे उसकी मजदूरी के 20 हजार रुपये नकद और मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि शोर मचाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने एक आरोपी की पहचान भूरा गांव निवासी आसिफ पुत्र यासीन के रूप में की है, जबकि अन्य दो को वह पहचान नहीं पाया। पीड़ित के अनुसार, बराला कुकरहेड़ी निवासी सारिफ पुत्र फीमू ने घटना के बाद आरोपियों को भागते हुए देखा था। पीड़ित ने 14 जुलाई को पुलिस को लिखित शिकायत दी है। उसने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, लूटी गई मोटरसाइकिल और 20 हजार रुपये बरामद करने के साथ ही सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *