सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन:उद्धव, महुआ और अखिलेश ने अनशन खत्म करने की मांग की,


दिल्ली के जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज 17वां दिन है। उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। सपा चीफ अखिलेश यादव, शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने सोनम से भूख हड़ताल खत्म करने की मांग की है। वहीं अभिनेता नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, लेखिका अरुंधति रॉय समेत कई प्रमुख हस्तियों ने भी आंदोलन की मांगों का समर्थन करते हुए वांगचुक और अन्य प्रदर्शनकारियों से स्वास्थ्य को देखते हुए भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है। दूसरी ओर, वांगचुक ने देशभर के लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर कम से कम एक दिन के सांकेतिक उपवास के जरिए आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *