![]()
महराजगंज के नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या-12 में करीब दो माह पहले बनाई गई नाली पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गई। नाली टूटने के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी फैल गई है। नागरिकों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय निवासी मुन्द्रिका यादव, जो अटल बिहारी बाजपेयी नगर वार्ड संख्या-11 निवासी नागेंद्र प्रसाद के पुत्र हैं, ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत पत्र में आरोप लगाया गया है कि नाली निर्माण के दौरान निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। ठेकेदार द्वारा कथित रूप से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किए जाने के कारण नाली कुछ ही समय में टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि नाली निर्माण पर खर्च किया गया सरकारी धन यदि गुणवत्तापूर्ण कार्य में लगाया जाता तो इतनी जल्दी यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरती गई है, जिसकी जांच आवश्यक है। मुन्द्रिका यादव ने मांग की है कि पूरे मामले की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषी पाए जाने वाले ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने क्षतिग्रस्त नाली की मरम्मत या पुनर्निर्माण गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराने की भी मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नाली को ठीक नहीं कराया गया तो बारिश के दौरान जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने की अपील की है।
Source link
महराजगंज में ध्वस्त हुई दो माह पहले बनी नाली:नगर पंचायत चौक के वार्ड-12 में मामला, जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग