बरेली के तीन सितारे बैंकॉक में दिखाएंगे खेल का दम:अंडर-19 व अंडर-21 एशिया कॉर्फबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ चयन


कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (KFI) ने आगामी आईकेएफ अंडर-19 एवं अंडर-21 एशिया कॉर्फबॉल4 चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बैंकॉक (थाईलैंड) में 26 से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में बरेली के तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले के वीर प्रताप सिंह, पारस मिश्रा और संस्कार गंगवार के चयन से पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। खिलाड़ी लेंगे प्रशिक्षण, 15 जुलाई से शुरू होगा कैंप
प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर कॉर्फबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने खास रणनीति बनाई है। खिलाड़ियों को तराशने के लिए 15 से 23 जुलाई तक लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू), फगवाड़ा में राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में कड़ी ट्रेनिंग के बाद भारतीय टीम बैंकॉक के लिए उड़ान भरेगी। यूपी के खेल जगत में जश्न, पदकों की उम्मीद
उत्तर प्रदेश कॉर्फबॉल एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी सुमित शर्मा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बरेली के इन युवाओं का चयन पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। पूरी उम्मीद है कि ये खिलाड़ी अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश का मान बढ़ाएंगे, बल्कि पदक जीतकर वापस लौटेंगे। खेल जगत के जानकारों का मानना है कि इन खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाएगी। इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं निगाहें:
वीर प्रताप सिंह: अंडर-21 वर्ग में दिखाएंगे कौशल।
पारस मिश्रा: अंडर-19 वर्ग में मजबूती से उतरेंगे मैदान में।
संस्कार गंगवार: अंडर-19 वर्ग में अपने खेल से मचाएंगे धूम।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *