कांवड़ सेवा शिविर को लेकर मुजफ्फरनगर में विवाद:टेंट लगाने से रोकने पर धरने पर बैठे सामाजिक संगठन, राज्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत


मुजफ्फरनगर में सावन कांवड़ यात्रा-2026 शुरू होने से पहले कांवड़ सेवा शिविर को लेकर सोमवार को विवाद खड़ा हो गया। शहर के मीनाक्षी चौक पर वर्षों से लगाए जा रहे एक कांवड़ सेवा शिविर का टेंट लगाने के दौरान पुलिस प्रशासन ने कार्य रुकवा दिया। इसके विरोध में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि धरने पर बैठ गए। करीब दो से तीन घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। कांवड़ सेवा शिविर स्थापित करने की तैयारी जानकारी के अनुसार, सामाजिक संगठन पूर्व वर्षों की तरह मीनाक्षी चौक पर कांवड़ सेवा शिविर स्थापित करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और टेंट लगाने पर आपत्ति जताई। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस हुई, जिसके बाद सामाजिक संगठनों ने धरना शुरू कर दिया। धरने की सूचना पर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। इस दौरान स्थानीय पत्रकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी प्रदर्शन में शामिल हुए, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। निर्धारित मानकों का पालन कराना आवश्यक सामाजिक संगठनों का आरोप था कि वर्षों से संचालित हो रहे सेवा शिविर को इस बार बिना पर्याप्त कारण रोका जा रहा है। वहीं, प्रशासन का कहना था कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शासन द्वारा निर्धारित मानकों का पालन कराना आवश्यक है। मामले की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से अलग-अलग बातचीत कर समाधान का प्रयास किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसी भी कांवड़ सेवा शिविर का विरोध नहीं किया जा रहा है। सभी शिविरों की स्थापना शासन के दिशा-निर्देशों और सुरक्षा मानकों के अनुरूप कराई जा रही है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राज्य मंत्री के आश्वासन के बाद सामाजिक संगठनों ने धरना समाप्त कर दिया और प्रशासन से समन्वय बनाकर आगे की प्रक्रिया पूरी करने पर सहमति बनी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *