![]()
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में सोमवार सुबह एक युवती प्रेम विवाह की जिद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की मांग कर रही थी। आजकल नया ट्रेंड टाइप से चल चुका है युवक एवं युवतियों के बीच में प्रेमी को मनाने के लिए टावर पर चढ़ जाए और प्रेमी को बुलाएं ऐसी घटनाएं अधिकतर बढ़ती जा रही है क्षेत्र में युवती का कहना था कि वह तभी नीचे उतरेगी जब उसकी शादी उसके प्रेमी से कराई जाएगी। उसकी इस जिद के कारण पुलिस और परिजन काफी परेशान रहे। करीब डेढ़ घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद, पुलिस और परिजनों के काफी प्रयासों से युवती को पानी की टंकी से नीचे उतारा जा सका। यह घटना सोमवार सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है।
Source link
गाजीपुर में पानी की टंकी पर चढ़ी युवती:प्रेमी से शादी करवाने की जिद पर अड़ी, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद उतारा