Harassment husband wife gomti nagar गोमती नगर में हस्बैंड वाइफ के साथ मारपीट

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में पति के साथ चारबाग जा रही महिला से तीन युवकों ने अभद्र टिप्पणी और अश्लील इशारे किए। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती से मारपीट की, धक्का दिया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर गोमतीनगर

.

बदायूं निवासी पीड़िता वर्तमान में परिवार के साथ विराम खंड में रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से अपने पति के साथ ग्वारी की ओर से चारबाग जा रही थीं। इसी दौरान सामने से बाइक से आए तीन युवकों ने अश्लील इशारे करते हुए अभद्र टिप्पणी की। पति ने विरोध किया तो तीनों युवक अभद्रता पर उतर आए।

पीड़िता का आरोप है कि आगे बढ़ने पर आरोपी उनका पीछा करने लगे, गालियां दीं और धक्का-मुक्की भी की। साथ ही शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों में एक दिव्यांग युवक भी शामिल बताया गया है।

गोमतीनगर थाना प्रभारी ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी श्रीराम समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *