बिजली संकट पर फूटा गुस्सा, आधी रात डीएम आवास घेरा:डालमपाड़ा के लोग पानी के लिए तरसे, पुलिस मौके पर पहुंची, मान मनव्वल में जुटी


मेरठ के पुराने इलाकों में बिजली कटौती से नाराज लोगों का गुस्सा रविवार देर रात फूट पड़ा। लोग सड़कों पर उतर आए। डालमपाड़ा समेत आसपास के कई मोहल्लों के सैकड़ों लोग आधी रात जिलाधिकारी आवास पहुंच गए और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शाम चार बजे से बिजली गुल है, लेकिन रात 12 बजे तक भी विभाग फॉल्ट ठीक नहीं कर सका। घंटाघर फीडर में आए फॉल्ट के कारण रविवार रात डालमपाड़ा, शीश महल, जत्तीवाड़ा, बाबा खाकी, कानून गोयान और लाल का बाजार क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। भीषण उमस और गर्मी के बीच घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया, जबकि छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। कई बार शिकायत करने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों का सब्र जवाब दे गया। आश्वासन मिलने पर भड़के लोग
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उन्होंने पहले विभागीय अधिकारियों से संपर्क किया। चीफ इंजीनियर लगातार दस मिनट में बिजली आने का भरोसा देते रहे लेकिन आपूर्ति शुरू नहीं हुई। इसके बाद लोग पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता के आवास पर पहुंचे, जहां उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। नाराज लोग इसके बाद सीधे जिलाधिकारी आवास पहुंच गए। आपूर्ति बहाल होने तक नहीं जाएंगे
डीएम आवास के बाहर जुटे लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होती, तब तक वे वहां से नहीं हटेंगे। मौके पर पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात तक क्षेत्रवासियों का धरना-प्रदर्शन जारी रहा और प्रशासन व बिजली विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। बिजली संकट को लेकर पुराने शहर में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता नजर आया। अन्य क्षेत्रों की भी समस्या बड़ी
बारिश के सहारे आपूर्ति सुधारने का दावा करने वाला विभाग बारिश के बाद ज्यादा परेशान है। लगातार फाल्ट हो रहे हैं जिस कारण विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। रविवार को क्षेत्र के कई अन्य इलाकों से शिकायत पहुंची। सुभाष नगर, मोहनपुरी, न्यू मोहनपुरी, आर्यनगर, सूरजकुंड स्पोर्ट्स मार्किट,पुर्वा अहिरान समेत करीब दर्जनभर इलाके थे, जहां आपूर्ति बाधित रही। डिम वोल्टेज ने लोगों को रुलाया
आपूर्ति बहाल में विफल विभाग लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात नहीं दिला पा रहा है। आपूर्ति शुरु होती है। चंद सेकेंड बाद ही बिजली 200 से शुरु होकर 120 तक पहुंच जाती है। कहने को आपूर्ति चल रही है लेकिन लोगों के घरों के पंखे तक नहीं घूम पा रहे। नितिन चौरसिया का आरोप था कि विभाग के लोग सुन्ने को तैयार नहीं हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *