चिऊरहा रोड पर नाली निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप:नोटिस के बाद भी जारी है काम, स्थानीय लोगों में नाराजगी


महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र के बिस्मिल नगर स्थित चिऊरहा रोड पर निर्माणाधीन नाली को लेकर स्थानीय लोगों ने घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्य में ईंट, मोरंग और बालू का नाम मात्र ही प्रयोग किया जा रहा है, जिससे नाली की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यदि इसी तरह निर्माण कार्य जारी रहा तो नाली अधिक समय तक टिक नहीं पाएगी और सरकारी धन की बर्बादी होगी। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग की मांग की है। मामले को लेकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा ने बताया कि संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की पुष्टि होती है तो निर्माण कार्य को तुड़वाकर निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा कराया जाएगा। हालांकि, स्थानीय निवासियों जैसे आशुतोष, मार्तंड, और विनोद का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद ठेकेदार के कार्य करने के तरीके में कोई बदलाव नहीं आया है और निर्माण पहले की तरह जारी है। इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है तथा वे जल्द प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *