![]()
पानीपत जिले में सीआईए थ्री पुलिस ने चार पहिया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के सरगना सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से इको, पिकअप और टाटा एस (छोटा हाथी) वाहन चोरी की पांच वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक इको गाड़ी और वारदात में प्रयुक्त एक चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान यमुनानगर के गांव लापरा खुर्द निवासी मुबिन तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गांव कुंडा निवासी तासिन के रूप में हुई है। सीआईए थ्री प्रभारी सुभाष ने बताया कि देर शाम गश्त के दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर जीटी रोड स्थित मच्छरौली मोड़ पर नाकाबंदी की गई। कुछ देर पश्चात समालखा की तरफ से एक इको गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस टीम ने रोका। गाड़ी के दस्तावेज मांगने पर नहीं दे सकते कोई जवाब इको गाड़ी में सवार युवकों ने अपनी पहचान मुबिन और तासिन के रूप में बताई। वाहन के दस्तावेज मांगने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गहन पूछताछ में आरोपियों ने 18 जून की रात गांव भापरा से एक घर के बाहर से इको गाड़ी चोरी करना स्वीकार किया। इस चोरी के संबंध में थाना समालखा में विकास निवासी भापरा की शिकायत पर पहले ही अभियोग दर्ज है। प्रभारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। आरोपी तासिन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि आरोपी मुबिन को एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पूछताछ में मुबिन ने अपने अन्य फरार साथियों के साथ मिलकर पानीपत और कुरुक्षेत्र में वाहन चोरी की चार अन्य वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया। नशा करने के आदी हैं दोनों आरोपी पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे नशा करने के आदी हैं और नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने इन वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी से पूछताछ में खुलाशा हुआ वह और फरार उसके साथी आरोपी साय के समय बाइक पर सवार होकर गांवों व कॉलोनियों में रेकी करते थे। इसके बाद रात के समय चार पहिया वाहन चोरी कर फरार हो जाते थे। चोरी किए गए वाहनों को कुछ दिन चलाने के बाद उन्हें लावारिस हालत में छोड़ देते थे। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उन्होंने बापौली क्षेत्र से चोरी की गई एक इक्को गाड़ी को सहारनपुर ले जाकर जला दिया था। वारदात में प्रयुक्त बाइक जब्त प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी मुबिन के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्प्लेंडर बाइक बरामद की, जिसे उसने हिमाचल प्रदेश के पंजोकरा क्षेत्र से चोरी किया था। पुलिस ने चोरी की एक इक्को गाड़ी व एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी मुबिन को न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया। आरोपी मुबिन का पहले भी आपराधिक रिकार्ड आरोपी मुबिन का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ यमुनानगर में आर्म्स एक्ट, चोरी व मारपीट की वारदातों के 6 मामले दर्ज है। आरोपी नवंबर 2025 में यमुनानगर जेल से बेल पर बाहर आया था। वाहन चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ 1. 18 जून की रात भापरा गांव से विकास निवासी भापरा की इक्को गाड़ी चोरी की। थाना समालखा में विकास की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
2. 29 मई की रात थाना चांदनी बाग क्षेत्र स्थित आरएस इंटर प्राईजेज फैक्टरी के बाहर से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी की। थाना चांदनी बाग में रोहिताश निवासी सूरजनपुर अलवर राजस्थाना हाल उग्राखेड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
3. 31 दिसंबर 2025 की रात सनौली खुर्द गांव से जरीफ निवासी सनौली खुर्द की टाटा एस गाड़ी (छोटा हाथी) चोरी किया। थाना सनौली में जरीफ की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
4. 7 मई की रात बापौली गांव में दुकान के बाहर खड़ी बापौली निवासी सुभाष चंद की इक्को गाड़ी चोरी की। थाना बापौली में सुभाष चंद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
5. 21 नवंबर 2025 की रात कुरुक्षेत्र के थाना थानेसर सदर क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर खड़ी टाटा एस गाड़ी (छोटा हाथी) चोरी की। कुरूक्षेत्र के थाना थानेसर सदर में अभियोग दर्ज है।
Source link
पानीपत में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़:दो युवक अरेस्ट, यमुनानगर-सहारनपुर के रहने वाले, 5 वारदातों का खुलासा, बाइक जब्त