![]()
लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) का 22वां दीक्षांत समारोह सोमवार यानी 13 जुलाई को आयोजित होगा। समारोह में MBBS 2021-26 बैच की दीप्ति शर्मा इतिहास रचेंगी। वह KGMU के इतिहास में हेवेट गोल्ड मेडल और चांसलर गोल्ड मेडल दोनों एक साथ हासिल करने वाली केवल सातवीं छात्रा बनेंगी। दीप्ति को कुल 16 मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। दीप्ति को मिलेंगे 16 मेडल दीप्ति शर्मा को हेवेट गोल्ड मेडल, चांसलर गोल्ड मेडल, यूनिवर्सिटी ऑनर्स गोल्ड मेडल और प्रोविंशियल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन गोल्ड मेडल समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान दिए जाएंगे। हेवेट गोल्ड मेडल MBBS फाइनल प्रोफेशन में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र को दिया जाता है, जबकि चांसलर गोल्ड मेडल सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंड छात्र के लिए होता है। यूनिवर्सिटी ऑनर्स गोल्ड मेडल समग्र शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है। इन मेधावियों को भी मिलेगा सम्मान अन्य पुरस्कारों में MBBS के अनुसूचित जाति वर्ग में डॉ. आरएमएल मेहरोत्रा मेमोरियल गोल्ड मेडल निधि सिंह को मिलेगा। BDS वर्ग में अभिलाषा घोष, जिन्हें सात गोल्ड और सिल्वर मेडल मिलेंगे, तथा अनीकेत चंद्र सक्सेना को भी सम्मानित किया जाएगा। समारोह में कुलपति प्रशंसा पुरस्कार ट्रॉमा टीम, HRF टीम और चयनित संकाय सदस्यों को दिए जाएंगे। वहीं ऑर्थोडॉन्टिक्स एवं डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्रो.प्रदीप टंडन को लाइफटाइम डेडिकेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 1701 को मिलेगी उपाधि इस वर्ष KGMU कुल 1,701 उपाधियां प्रदान करेगा। इनमें विश्वविद्यालय परिसर के 515 और 11 संबद्ध मेडिकल कॉलेजों और सात नर्सिंग कॉलेजों के 1,186 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। डिग्री प्राप्त करने वालों में 975 पुरुष और 726 महिलाएं शामिल हैं। दीक्षांत समारोह में 20 मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर पदक और पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें 11 पुरुष और 9 महिलाएं हैं। पुरस्कार पाने वालों में 12 सामान्य वर्ग, 3 अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 4 अनुसूचित जाति (SC) और 1 अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हैं। एम्स के पूर्व निदेशक को मिलेगी मानद उपाधि समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में दीक्षांत भाषण देंगे। वहीं नीति आयोग के सदस्य और एम्स दिल्ली के पूर्व निदेशक डॉ.एम श्रीनिवास को डॉक्टर ऑफ साइंस (ऑनोरिस कॉजा) की मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। दीक्षांत समारोह के दौरान ‘हृदय संजीवनी’ बेसिक लाइफ सपोर्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम, ट्रॉमा सेंटर की मोबाइल सीटी स्कैन सेवा और यूनिवर्सिटी सेंट्रल इन्फॉर्मेशन केंद्र का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही डॉ. जी.के. सिंह की पुस्तक का भी विमोचन होगा। DM/MCh सुपर स्पेशियलिटी के मेधावी
अन्य प्रमुख सम्मान साक्षी त्रिपाठी – पद्मश्री डॉ. सब्यसाची सरकार गोल्ड मेडल (एमएससी नर्सिंग) डॉ. शालिनी सिंह और डॉ. अरित्र साहा – सर्वश्रेष्ठ पीजी थीसिस पुरस्कार निखिल वर्मा – बकले कप दिव्यांशी सिंह – DRONA-2025 चैंपियन एथलीट (बालिका) पुरस्कार।
Source link
KGMU के 22वें दीक्षांत में 1,701 को मिलेगी उपाधि:MBBS की दीप्ति शर्मा को मिलेंगे 16 मेडल, एम्स के पूर्व निदेशक को मिलेगी मानद उपाधि