अयोध्या में महापाप हुआ, CBI से जांच कराए सरकार:मुरादाबाद में प्रमोद कृष्णम् बोले-कांग्रेस को राम पर बोलने का हक नहीं;UCC लागू करे सरकार


मुरादाबाद में पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने शनिवार को कहा कि, अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मंदिर में जो हुआ वो महापाप है। सवाल केवल पैसों की लूट का नहीं है। बल्कि ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था, श्रद्धा और विश्वास पर चोट है। इसलिए सरकार को इसकी जांच देश की सबसे ताकतवर और सबसे अधिक सक्षम जांच एजेंसी सीबीआई से करानी चाहिए।
मुरादाबाद पहुंचे प्रमोद कृष्णम् ने शनिवार दोपहर करीब एक बजे मीडिया से बातचीत में कहा कि, अयोध्या में रामजन्मभूमि मंदिर में हुई घटना कोई सामान्य अपराध नहीं है। इससे करोड़ों हिंदुओं के विश्वास को चोट पहुंची है। इसलिए सीबीआई से जांच कराकर दूध का दूध और पानी का पानी होना जरूरी है। ताकि लोगों की विश्चास बहाली हो सके।
पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि, कांग्रेस को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पर बोलने का कोई हक नहीं है। इन्हें राम पर बात करने का भी कोई अधिकार नहीं है। क्योंकि राम पर बोलने का हक सिर्फ हिंदुओं का है। विपक्ष को हक नहीं है कि वे इस मुद्दे पर बात करें। क्योंकि भारत का समूचा विपक्ष सनातन विरोधी और रामविरोधी है। इन्होंने कभी राम मंदिर का समर्थन नहीं किया।
प्रमोद कृष्णम् बोले-विपक्ष घड़ियाली आंसू बहाकर छाती पीट रहा है। इन्हें राम से या राम मंदिर से कोई लेनादेना नहीं है। बल्कि इनकी कोशिश है कि राम जन्मभूमि मंदिर के बहाने पीएम मोदी को बदनाम किया जा सके और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को टारगेट किया जा सके। इनका कोई मतलब, कोई सरोकार या फिर कोई आस्था राम में या फिर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में नहीं है। ऐसे लोग राम मंदिर पर बोलते हुए अच्छे नहीं लगते।
अखिलेश के बयान, ‘जो सनातन है वही समाजवाद है’ पर पलटवार करते हुए पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि, अखिलेश का समाजवाद से कोई लेनादेना नहीं है। डॉ. राममनोहर लोहिया और अखिलेश यादव का रिश्ता वैसे ही है जैसे महात्मा गांधी और राहुल गांधी का रिश्ता है। कृष्णम् बोले- गांधी का कोई लक्षण राहुल में नहीं दिखता, ठीक उसी तरह लोहिया का कोई लक्षण अखिलेश यादव के भीतर नहीं है।
कृष्णम् ने कहा- अखिलेश का समाजवाद नमाजवाद है। कांग्रेस हो या सपा हो या पूरा विपक्ष्क्ष हो। ये राममंदिर के बहाने 2027 को चुनाव लड़ना चाहते हैं। ये हिंदुओं को बांटना चाहते हैं। हिंदू नहीं बंटा तो नही जीत सकते। लेकिन हिंदू अब बंटने वाला नहीं है। आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने कहा, जैसे वेस्ट अबंगाल में टीएमसी अतीत बन चुकी है वैसे ही सपा 2027 में अतीत बन जाएगी। पूर्व कांग्रेस नेता ने कहा कि, अब सही वक्त आ गया है जब देश में यूनियन सिविल कोड लागू किया जाए। इसलिए समय आ गया है कि दकियानूसी से बाहर आया जाए और यूसीसी को पूरे देश में लागू किया जाए। पिछले 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी ने देश की बहुत सी बीमािरयों का इलाज किया है लेकिन अभी कुछ बीमारी बची हैं। उनका भी इलाज होना चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *