लखनऊ में बारिश के बाद जगह-जगह जाम:सचिवालय से चारबाग तक रेंगते रहे वाहन, पॉलीटेक्निक से कमता तक वाहनों की लाइन


लखनऊ में शुक्रवार को दिनभर बारिश हुई। इसके बाद शाम को शहर की कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया। सचिवालय से चारबाग तक जाम लगा रहा। पॉलीटेक्निक से कमता तक वाहन रेंगते रहे। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सामने जाम लगा। शहीद पथ फ्लाईओवर की ओर से आने वाली सड़क पर भी कामता चौराहे तक लंबा जाम लगा रहा। मुख्य मार्ग के साथ-साथ सर्विस रोड पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखाई दिए। राहगीरों का कहना है कि बारिश के दौरान और उसके तुरंत बाद शहर में अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है। शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है, जिससे प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जाम लग जाता है। इससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों का दबाव बढ़ने से हुई समस्या बारिश हल्की पड़ते ही बड़ी संख्या में लोग अपने कार्यालयों और दफ्तरों से घर के लिए निकले। एक साथ वाहनों का दबाव बढ़ने से कई जगह यातायात धीमा पड़ गया और लोगों को काफी देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा। निशातगंज पुल से हनुमान सेतु मंदिर की ओर आने वाले मार्ग पर जाम लग गया। शाम करीब 6:40 बजे यहां लंबा जाम जैसी स्थिति बनी रही। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दीं। जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। सर्विस रोड पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं ऑटो चालक सतीश ने बताया कि वह करीब पांच मिनट से जाम में फंसे हुए हैं। उनके आगे वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई थी और देखते ही देखते पीछे भी गाड़ियों की कतार बढ़ती चली गई। इससे यातायात पूरी तरह रेंगता नजर आया। शहीद पथ फ्लाईओवर की ओर से आने वाली सड़क पर भी कामता चौराहे तक लंबा जाम लगा रहा। मुख्य मार्ग के साथ-साथ सर्विस रोड पर भी वाहनों की कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर वाहन धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखाई दिए। राहगीरों का कहना है कि बारिश के दौरान और उसके तुरंत बाद शहर में अक्सर ऐसी स्थिति बन जाती है। शाम के समय दफ्तरों की छुट्टी होने से ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है, जिससे प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर जाम लग जाता है। इससे लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *