कानपुर में वकील ने कांस्टेबल को पीटा-VIDEO:नशे में धुत दिख रहा कांस्टेबल सस्पेंड, अब जांच के बाद दर्ज होगी FIR


कानपुर कचहरी के पास एक अधिवक्ता का पुलिस कांस्टेबल को पीटते हुए शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही डीसीपी ईस्ट ने जांच का आदेश दिया। प्राथमिक जांच के बाद विवाद कर रहे कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। इसके साथ ही दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी गई है। जांच के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। दोनों कांस्टेबल हैं विवादित, एक पहले से चल रहा सस्पेंड और गैरहाजिर एसीपी लाइन आनंद ओझा ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें दो पुलिस कर्मी और एक अधिवक्ता के बीच मारपीट और विवाद हो रहा है। जांच में सामने आया कि वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों कांस्टेबलों में से एक आरक्षी काफी समय से निलंबित एवं गैरहाजिर चल रहा है। वहीं, दूसरे कांस्टेबल को प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता एवं अशोभनीय आचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राथमिक जांच में कांस्टेबल नशे में धुत लग रहा है। वहां मौजूद लोगों ने भी कांस्टेबल के नशे में होने के दौरान विवाद की बात कही है। इसे देखते हुए कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के दौरान दोनों पक्षों के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *