![]()
कासगंज में लगातार हो रही भारी वर्षा और खराब मौसम के कारण जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर 10 जुलाई 2026, शुक्रवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। यह आदेश नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी विद्यालयों पर लागू होगा। जिला प्रशासन ने बताया कि लगातार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन बाधित होने की आशंका है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालय संचालकों और प्रधानाचार्यों को आदेश का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्थिति में विद्यालय संचालित न करने के निर्देश दिए गए हैं। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को विद्यालय न भेजें और मौसम सामान्य होने तक सतर्कता बरतें। जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
Source link
बारिश के चलते कक्षा-1 से 12वीं तक के स्कूल बंद:कासगंज डीएम ने 10 जुलाई को स्कूलों में छुट्टी करने के दिए आदेश