![]()
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप का आगरा आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। टूंडला टोला प्लाजा से लेकर आगरा, विजय नगर कॉलोनी तक उनका जुलूस निकला। इस दौरान हाईवे पर काफी लंबा जाम लग गया। महामंत्री के काफिले ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थाम दी।
इस दौरान प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं से कहा-संगठन की शक्ति देवतुल्य कार्यकर्ताओं से ही है। वे हमेशा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं की कभी उपेक्षा नहीं होती। अब विस्तार से पढ़िये…
आगरा, विजय नगर कॉलोनी निवासी रामप्रताप सिंह चौहान को लगातार दूसरी बार प्रदेश में महामंत्री बनाया गया है। इससे पहले वे एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। इसके बाद उन्हें संगठन में जगह देते हुए महामंत्री बनाया गया। हाल ही में प्रदेश टीम के विस्तार में भी उन्हें इसी पद जगह दी गई है। नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान गुरुवार को लखनऊ से आगरा आए। इस दौरान भाजपा जिला कमेटी की ओर से टूंडला टोल प्लाजा पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहां से विजय नगर तक कई जगह कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान हाईवे पर जाम हो गया। स्वागत जुलूस में आम लोगों के वाहन फंस गए। एत्मादपुर और कुबेरपुर पर कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। यहां हाईवे किनारे कार्यकर्ताओं का जमघट लगा हुआ था। गाड़ियों का लंबा काफिला प्रदेश महामंत्री के साथ था, ऐसे में एत्मादपुर और कुबेरपुर चौराहा पर लंबा जमा लग गया। इससे पहले टोल प्लाजा पर भी दोनों तरफ वाहनों क लाइन लग गई।
Source link
प्रदेश महामंत्री रामप्रताप के स्वागत जुलूस से लगा जाम:भाजपा कार्यकर्ताओं ने टूंडला टोल पर किया जोरदार स्वागत