![]()
मेरठ के ललिता गौतम हत्याकांड को लेकर कलेक्ट्रेट पर हुए प्रदर्शन की जांच में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि यह विरोध प्रदर्शन सुनियोजित तरीके से भीड़ जुटाकर किया गया था। इस मामले में वीडियो, ऑडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि कुछ लोगों ने बाहरी जिलों से लोगों को शस्त्र लाइसेंस बनवाने और राजनीतिक पहुंच दिलाने का लालच देकर धरने में शामिल कराया था। पुलिस कई अन्य लोगों की पहचान कर उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ललिता गौतम हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। विवेचना के दौरान दो अन्य लोगों के खिलाफ साक्ष्य मिटाने की धाराएं भी बढ़ाई गई थीं। इसके बावजूद, कुछ लोगों ने परिजनों को भड़काकर ज्ञापन देने के नाम पर भीड़ जुटाई और कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क जाम कर दी। पुलिस और प्रशासन के समझाने के बावजूद प्रदर्शनकारी नहीं माने, जिसके बाद कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। एसएसपी अविनाश पांडेय के निर्देश पर पुलिस, एलआईयू और अन्य एजेंसियों ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच की। इस जांच में मिले ऑडियो इनपुट, वीडियो फुटेज, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया क्लिप के आधार पर कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस का दावा है कि कुछ लोग भीड़ को लगातार उकसा रहे थे और प्रदर्शन को उग्र बनाने की रणनीति पर काम कर रहे थे। पुलिस ने अब तक 10 से 15 लोगों की पहचान की है, जिनमें से पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अमरोहा निवासी दिग्विजय सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट और एससी-एसटी एक्ट सहित नौ मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, रवि गौतम पर गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर में हत्या समेत चार गंभीर मुकदमे दर्ज होने की बात भी पुलिस ने कही है। एसएसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई पहले ही की जा चुकी है। लेकिन कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों ने मृतक्का के परिवार वालों को भड़काकर माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। एसएसपी ने कहा कि माहौल बिगड़ता वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
Source link
ललिता गौतम हत्याकांड, प्रदर्शन की जांच में बड़ा खुलासा:वीडियो-ऑडियो, सीसीटीवी फुटेज से पांच पर मुकदमा दर्ज