![]()
गोरखपुर में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने से पहले ही सर्राफा बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है लोग ज्वेलरी की दुकानों पर जमकर खरीदारी कर रहे। साथ ही करवा चौथ और धनतेरस के लिए प्री-बुकिंग कर रहे हैं। सोने और चांदी के घटते-बढ़ते दामों के बीच ज्वेलर्स भी ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक लुभावने ऑफर्स लेकर आए हैं, जिनका लोग जमकर फायदा उठा रहे हैं। 25 परसेंट देकर फिक्स कर रहे रेट
ऐश्प्रा के डायरेक्टर सौमित्र सर्राफ ने बताया कि सोने और चांदी की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए उन्होंने ग्राहकों के लिए खास प्री-बुकिंग ऑफर शुरू किया है। इस स्कीम के तहत कोई भी व्यक्ति अपनी पसंद की ज्वेलरी को बुकिंग के दिन वाले रेट पर महज 25 परसेंट पेमेंट देकर बुक कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस बुकिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर भविष्य में सोने के दाम बढ़ते हैं, तो भी ग्राहक को ज्वेलरी उसी रेट पर मिलेगी जिस दिन उसने बुकिंग कराई थी। वहीं, अगर डिलीवरी के समय सोने का रेट कम हो जाता है, तो ग्राहक को घटे हुए रेट का ही फायदा दिया जाएगा। यानी हर हाल में फायदा ग्राहक का ही होना तय है। 16 से 18 अक्टूबर तक लगेगा बड़ा एग्जीबिशन
सौमित्र सर्राफ ने आगे बताया कि 16 से 18 अक्टूबर के बीच पार्क रोड स्थित ऐश्प्रा के शोरूम पर एक भव्य ज्वेलरी एग्जीबिशन का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय प्रदर्शनी में देश और विदेश के नामचीन ज्वेलरी ब्रांड्स के शानदार कलेक्शंस एक ही छत के नीचे देखने को मिलेंगे। इसमें लाइटवेट, ट्रेंडी और फैंसी डिजाइंस के साथ-साथ पारंपरिक हैवी ज्वेलरी का भी बड़ा रेंज मौजूद रहेगा। सबसे खास बात यह है कि एग्जीबिशन के दौरान खरीदारी करने वाले ग्राहकों को ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 30 परसेंट तक का बंपर डिस्काउंट दिया जाएगा। देश- विदेश से आएंगे फैंसी कलेक्शन
सोने-चांदी की महंगी होती कीमतों को ध्यान में रखते हुए शोरूम में खासतौर पर लाइटवेट और फैंसी ज्वेलरी के नए कलेक्शंस मंगवाए गए हैं। लोग अब भारी-भरकम ज्वेलरी के बजाय कम वजन वाले मॉडर्न डिजाइंस को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जिन्हें रोजाना भी आसानी से पहना जा सके। कम से कम बजट में भी ग्राहक बेहतरीन आभूषण चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि मांग को देखते हुए गोल्ड रिंग 10 हजार, नेकलेस सेट 50 हजार, चेन 15 हजार, मंगलसूत्र 15 से 20 हजार के शुरूआती रेट में उपलब्ध हैं। शादियों के लिए यूनिक डिजाइंस की डिमांड
उन्होंने बताया कि आजकल शादियों में चढ़ावे और गिफ्टिंग के लिए भी लोग भारी गहनों की जगह हल्के वजन की फैंसी ज्वेलरी ही पहली पसंद बना रहे हैं। इसे देखते हुए नेकलेस, मांगटीका, नथ, बैंगल्स, फिंगर रिंग्स और अन्य जरूरी आइटम्स के बेहद अलग और आकर्षक डिजाइंस शोरूम में उतारे गए हैं। लोग अभी से प्री-बुकिंग कराने में लगे हुए हैं। करवा चौथ पर लॉन्च होगा एक्सक्लूसिव कलेक्शन
करवा चौथ के खास मौके को देखते हुए ऐश्प्रा डायमंड का एक नया और एक्सक्लूसिव कलेक्शन लॉन्च करने जा रहा है। इसमें महज 50 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में फैंसी डायमंड मंगलसूत्र उपलब्ध होगा। डायरेक्टर ने बताया कि इस किफायती रेंज डायमंड के कलेक्शन पहले नहीं आएं हैं। खासकर मंगलसूत्र तो कम से कम 70 हजार की रेट से शुरू होता है। लेकिन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बजट फ्रेंडली कलेक्शन लाने की तैयारी है।
Source link
गोरखपुर में लाइट वेट और फैंसी ज्वेलरी का डिमांड:वेडिंग सीजन से पहले बाजार में रौनक, करवा चौथ, धनतेरस के लिए एडवांड बुकिंग