![]()
मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के जली कोठी इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें यूपी पुलिस के सिपाही गजेंद्र शर्मा एक फल विक्रेता से अभद्र भाषा का प्रयोग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद एसएसपी ने सिपाही के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। वीडियो में सिपाही गजेंद्र शर्मा फल विक्रेता से कहते सुनाई दे रहे हैं तेरे मुंह में टॉयलेट कर दूंगा। इसी दौरान एक युवक घटना का वीडियो बनाने लगा तो सिपाही ने उसके मोबाइल पर भी हाथ मारा, जिससे मोबाइल नीचे गिर गया। पूरी घटना मौके पर मौजूद लोगों के कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। फल विक्रेता का आरोप है कि सिपाही बिना किसी उकसावे के उसके ठेले पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और आसपास मौजूद लोगों ने भी सिपाही के व्यवहार पर नाराजगी जताई। स्थानीय लोगों का दावा है कि घटना के समय सिपाही नशे की हालत में थे। हालांकि, इस दावे की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही कोई मेडिकल जांच रिपोर्ट सामने आई है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी अविनाश पांडे ने सिपाही गजेंद्र शर्मा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। जांच की जिम्मेदारी सीओ कोतवाली को सौंपी गई है।
Source link
मेरठ में कांस्टेबल ने फल विक्रेता से की अभद्रता:कहा- तेरे मुंह में टॉयलेट कर दूंगा, वीडियो सामने आने के बाद जांच शुरू