सीरिया में फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों के दौरे के बीच धमाका:जिस होटल में ठहरना था उसके पास ब्लास्ट, सुरक्षा बढ़ाई गई


फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच मंगलवार को राजधानी दमिश्क में उस होटल के पास धमाका हुआ, जहां उनके ठहरने की व्यवस्था की गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कई धमाकों की आवाज सुनने और इलाके से धुआं उठता देखने की जानकारी दी। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट सीरियाई पर्यटन मंत्रालय और मैक्रों के होटल के नजदीक हुआ। धमाके के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास की सड़कों को बंद कर दिया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है। मैक्रों, बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद दमिश्क का दौरा करने वाले पहले बड़े यूरोपीय संघ (EU) नेता हैं। ऐसे समय में हुआ यह धमाका उनकी यात्रा की सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं बढ़ा रहा है। खबर लगातार अपडेट हो रही है….

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *