SRN ट्रॉमा सेंटर नई मशीनें स्थापित:यूरिया, क्रिएटिन, शुगर, की जांच अब ट्रॉमा में ही होगी


स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में मरीजों को जल्दी और बेहतर जांच सुविधा देने के लिए पैथोलॉजी लैब में दो नई अत्याधुनिक बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर स्थापित कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इन मशीनों के चालू हो जाने से पैथोलॉजी सेवाओं की क्षमता बढ़ेगी और रिपोर्ट पहले से तेज तथा अधिक सटीक मिलेंगी। नए एनालाइजर से सीरम यूरिया, सीरम क्रिएटिनिन, सीरम बिलीरुबिन, एसजीपीटी, एसजीओटी, ब्लड शुगर और सीरम इलेक्ट्रोलाइट्स जैसी महत्वपूर्ण जांचें ट्रॉमा सेंटर में ही उच्च गुणवत्ता के साथ की जा सकेंगी। इससे गंभीर व आपातकालीन मरीजों के उपचार निर्णय शीघ्र लिए जा सकेंगे और इलाज की रफ्तार बढ़ेगी। प्राचार्य डॉ. ए.के. वर्मा ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर को लगातार मजबूत बनाया जा रहा है। पैथोलॉजी पहले भी उपलब्ध थी, लेकिन नई मशीनों के जुड़ने से जांच व्यवस्था और आधुनिक व मजबूत हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर मरीज को समय पर और गुणात्मक सेवाएं देना है। मरीजों व परिजनों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है, इसलिए संसाधनों का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। मशीनों की टेस्टिंग और प्रारंभिक प्रशिक्षण पूरा किया जा चुका है, जल्द ही नियमित सेवाएं पूरी क्षमता से चलेंगी। इससे ट्रॉमा केसों में इलाज का समय घटने के साथ-साथ रोगियों को बेहतर निगरानी और तुरंत निर्णय लेने में मदद मिलेगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *