![]()
फर्रुखाबाद शहर में रविवार देर रात हुई बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है। तेज हवाओं के साथ हुई इस बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार रात करीब 11:30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। तेज हवाएं चलने लगीं और आसमान में घने बादल छा गए। बिजली चमकने के बाद शहर में लगभग आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। सोमवार सुबह अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान थे। बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जो बारिश बंद होने के बाद ही बहाल हो सकी। हालांकि, देहात क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई, वहां केवल बादल छाए रहे और बिजली चमकती रही। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों में और बारिश होने की संभावना जताई है। किसानों का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए बेहद लाभदायक होगी, क्योंकि इन दिनों धान की पौध रोपने का कार्य चल रहा है।
Source link
फर्रुखाबाद में बारिश से तापमान गिरा:तेज हवा के साथ बादल छाए, आधे घंटे तक हुई तेज बारिश