आजमगढ़ में रविवार को बारिश के बाद तापमान में गिरावट:33 डिग्री सेल्सियस पहुंच तापमान, रविवार शाम जिले के आउटर वाले इलाकों में हुई थी बारिश


आजमगढ़ जिले में रविवार शाम जिले के आउटर वाले इलाकों में हुई बारिश के कारण सोमवार को जिले के तापमान में काफी गिरावट बताई है। सोमवार को सुबह से ही धूप है और तेज हवाएं चल रही हैं। जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश के कारण यह तापमान गिरकर 33 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बता दे चले कि भीषण गर्मी और उमस से परेशान जनता को रविवार को बारिश के बाद थोड़ा राहत मिलती नजर आ रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले एक-दो दिनों के भीतर फिर से प्रदेश के कई जिलों में जोरदार बारिश होगी। रविवार को भी मौसम विभाग में आजमगढ़ में बारिश होने का इलाज जारी किया था। जिले के आउटर वाले इलाकों में जिस तरह से बारिश हो रही है। ऐसे में धान की रोपाई करने वाले किसानों के लिए यहां बारिश संजीवनी का काम करेगी।
हालांकि जिले में बारिश हो जाने से भीषण गर्मी और उमस से परेशान जनता को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि सोनभद्र के रास्ते आजमगढ़ अयोध्या बरेली होते हुए देहरादून की तरफ मानसून बढ़ रहा है निश्चित रूप से इससे प्रदेश की जनता को बारिश होने से राहत मिलेगी। सरकार ने सतर्कता बरतने की अपील
प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश के अलर्ट के बाद सरकार ने सभी जिलों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही आने वाले चार-पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *