मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिरा मरीज:हालत गंभीर, गोरखपुर रेफर किया; परिजनों ने ले जाने से किया इंकार


देवरिया मेडिकल कॉलेज में रविवार रात करीब 9:50 बजे हादसा हुआ। मेडिकल वार्ड में भर्ती 60 साल के मरीज दूसरी मंजिल की खिड़की से नीचे गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने घायल मरीज को तत्काल ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। सूचना पर प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल और सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा भी वहां पहुंचे। दोनों ने मरीज का हाल जाना। गोरखपुर रेफर किया, परिजन नहीं ले गए मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया। परिजनों ने आर्थिक स्थिति कमजोर होने की बात कहते हुए मरीज को गोरखपुर ले जाने से इनकार कर दिया। फिलहाल उसका इलाज देवरिया मेडिकल कॉलेज में ही चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शुक्रवार से मेडिकल वार्ड में भर्ती था मरीज की पहचान रामानुज चौहान के रूप में हुई है। वह महरा देव बाजार, थाना भोरे, जिला गोपालगंज, बिहार का निवासी हैं। अस्पताल के अनुसार, वह शुक्रवार से मेडिकल वार्ड में भर्ती थे। उन्हें वार्ड के बेड नंबर 33 पर भर्ती किया गया था। परिजन बोले- मानसिक रूप से अस्वस्थ था परिजनों के अनुसार, रामानुज मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने उनकी बीमारी से जुड़ी विस्तृत जानकारी नहीं दी है। मरीज खिड़की तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले में आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल मरीज के दूसरी मंजिल की खिड़की से गिरने की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। यह भी जांच का विषय है कि मरीज वार्ड की खिड़की तक कैसे पहुंचा। खिड़कियों पर सुरक्षा के इंतजाम और मरीजों की निगरानी की व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *