DDU UG PG Merit List जारी | 7 July तक Objections

अभिजीत सिंह | गोरखपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में प्रस्तावित 45वें कॉन्वोकेशन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को 11:00 बजे UG, PG और विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में पहले प्रयास में सबसे अधिक CGPA या अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। यह लिस्ट अलग-अलग फैकल्टी और कोर्स के एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर तैयार की गई है। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि यह फाइनल लिस्ट नहीं है। ऑब्जेक्शन के निस्तारण के बाद ही अंतिम मेरिट लिस्ट जारी होगी।

7 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे ऑब्जेक्शन

परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी नोटिस के अनुसार यदि किसी स्टूडेंट को अपने CGPA, अंक, रैंक या किसी अन्य जानकारी को लेकर आपत्ति है, तो वह 7 जुलाई 2026 को शाम 5 बजे तक यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन स्थित रिकॉर्ड रूम में स्वयं उपस्थित होकर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकता है। तय समय के बाद आने वाले किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

सभी फैकल्टी के टॉपर्स की लिस्ट जारी

यूनिवर्सिटी ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, लॉ और एग्रीकल्चर फैकल्टी समेत विभिन्न UG, PG और प्रोफेशनल कोर्स के टॉपर्स की सूची भी जारी की है। बीए में मानसी भट्ट, बीएससी में निधि यादव, बीकॉम में प्रियंका, बीबीए में श्रेया जायसवाल, बीटेक (कंप्यूटर साइंस) में शिवम सिंह, बीएएलएलबी में खुशीमणि त्रिपाठी, बीएससी एग्रीकल्चर में सुहानी पांडेय और एमबीए में साक्षी पांडेय ने अपने-अपने कोर्स में पहला स्थान हासिल किया है।

यूनिवर्सिटी टॉपर्स पर रहेंगी सभी की नजर

जारी सूची के अनुसार बीए की छात्रा मानसी भट्ट ने 9.43 CGPA के साथ पूरे स्नातक आर्ट्स फैकल्टी में टॉप किया है। हनुमान कुमार गोंड सबसे अधिक CGPA हासिल करने वाले स्नातक छात्र बने हैं। बीएससी की छात्रा निधि यादव ने साइंस फैकल्टी में 9.15 CGPA के साथ पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं एमएससी गणित की छात्रा सुनीधी ने 9.65 CGPA हासिल कर PG साइंस फैकल्टी में टॉप किया है। एमए संस्कृत की छात्रा अन्नू निषाद ने PG आर्ट्स फैकल्टी में सबसे अधिक 8.96 CGPA हासिल किया है।

फाइनल मेरिट लिस्ट के बाद मिलेगा सम्मान यूनिवर्सिटी प्रशासन के मुताबिक सभी ऑब्जेक्शन का निस्तारण करने के बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसी के आधार पर 45वें कॉन्वोकेशन में मेधावी स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और अन्य एकेडमिक अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी ने सभी स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे प्रोविजनल मेरिट लिस्ट का मिलान कर लें और यदि कोई त्रुटि हो तो तय समय के भीतर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ अपना दावा प्रस्तुत करें।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *