![]()
नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) की बाटेनिकल से सेक्टर-142 से एक्वा लिंक लाइन परियोजना का अलाइमेंट बदल दिया है। यह बदलाव डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) फाइनल होने के बाद सेक्टर-44 के निवासियों की आपत्ति के बाद हुआ है। इसमें सेक्टर के अंदर से मेट्रो लाइन गुजारने पर आपत्ति जताई गई थी। इससे परियोजना का रूट एक किलोमीटर बढ़ गया है, लागत भी सौ करोड़ रुपये अधिक होने की संभावना है। प्रोजेक्ट को चार साल में पूरा करना होगा। दो लाख लोगों को इसका फायदा होगा। इस परियोजना से ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट से सीधे तौर पर एनसीआर के शहरों से सीधा जुड़ जाएगा। लिंक लाइन बाटेनिकल गार्डन स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) की ब्लू लाइन (इलेक्ट्रानिक्स सिटी नोएडा सेक्टर-62 से दिल्ली द्वारका रूट) व मैजेंटा लाइन (बाटेनिकल गार्डन नोएडा से जनकपुरी रूट) से जुड़ेगी। ये लाइन बोटेनिकल गार्डन से ओरिजन करके सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल के गेट नंबर चार के सामने ग्रीन बेल्ट पर पहुंचेगी, यहां पर पहला स्टेशन तैयार होगा। यहीं से दायीं ओर मुड़कर सेक्टर-44 और नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे 45 मीटर रोड को पार कर ग्रीन बेल्ट के रास्ते सेक्टर-142 की ओर चली जाएगी। एक किलोमीटर बढ़ा दायरा इससे परियोजना का रूट 11.56 किलोमीटर से बढ़कर 12.56 किलोमीटर हो गया है, लागत 2254.35 करोड़ रुपये से बढ़कर 2354.35 करोड़ रुपये हो जाएगी। नोएडा मेट्रो के एमडी कृष्णा करुणेश ने बताया कि एक्वा मेट्रो विस्तार व लिंक लाइन निर्माण के लिए नौ कंपनियों ने आवेदन किया है, एक महीने में काम अवार्ड कर दिया जाएगा। थोड़ा सा अलाइमेंट बदला है, अंदर के बजाए अब सेक्टर-44 के बाहर से मेट्रो गुजारी जाएगी।
ये नौ कंपनियां निर्माण को आई सामने
लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड, रेल विकास निगम लिमिटेड, मिलन रोड बिल्डटेक एलएलपी, जे कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, दिलीप बिल्डकान लिमिटेड, एफकान्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, रणजीत बिल्डकान लिमिटेड, सेम इंडिया प्रोजेक्ट्स लिमिटेड, केईसी इंटरनेशनल लिमिटेड शामिल है, जिनके दस्तावेजों को तकनीकी परीक्षण किया जाएगा। जिसमें किसी एक कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी। मेट्रो कारिडोर पर आठ स्टेशन होंगे
मेट्रो कारिडोर पर बाटेनिकल गार्डन, सेक्टर-44, सेक्टर-96 नोएडा प्रशासनिक भवन, सेक्टर-105, सेक्टर-108, सेक्टर-93, पंचशील बालक इंटर कालेज स्टेशन बनाए जाएंगे। कारिडोर का आखिरी स्टेशन सेक्टर-142 होगा जो कि पहले ही बनकर तैयार है। वहीं डिपो से बोड़ाकी तक दो स्टेशन जूनापत व बोड़ाकी तैयार होगा।
Source link
नोएडा लिंक लाइन मेट्रो का बदला कोरिडोर:एक किलोमीटर बढ़ा दायरा, 2354.35 करोड़ आएगी लागत, निर्माण के लिए नौ कंपनियां आई सामने