Skip to content
Saturday, October 3, 2026
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • business
  • crime
  • india
  • politics
  • rashifal
  • sports
  • tech
  • uttar pradesh
  • Uttarakhand
  • videsh

chaupal khabar

Random posts
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Home
  • uttar pradesh
  • पनकी में मोबाइल हैक, खाते से 4.71 लाख उड़ाए:साइबर सेल की जांच के बाद मुकदमा दर्ज
  • uttar pradesh

पनकी में मोबाइल हैक, खाते से 4.71 लाख उड़ाए:साइबर सेल की जांच के बाद मुकदमा दर्ज

rrshuklaji@gmail.com3 months ago01 mins


कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 4.71 लाख रुपये उड़ा दिए। हैरानी की बात यह है कि ठगों ने लगातार पांच दिनों तक यूपीआई के जरिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर खाते को खाली कर दिया। पीड़ित ने बैंक को तत्काल सूचना देने के साथ राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की जांच रिपोर्ट मिलने के करीब एक माह बाद शुक्रवार को तीन बजे पनकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 21 दिन बाद पुलिस आयुक्त के निर्देश पर मुकदमा पनकी गंगागंज निवासी उमाशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साइबर ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर बैंक ऑफ बड़ौदा की कल्याणपुर शाखा स्थित खाते तक पहुंच गए। इसके बाद 23 मई से 27 मई के बीच यूपीआई के माध्यम से अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। 23 मई को 95,450 रुपये, 24 मई को 98,455 रुपये, 25 मई को 98,550 रुपये, 26 मई को 99,001 रुपये तथा 27 मई को 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। इस तरह कुल 4,71,456 रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दिया गया। पीड़ित के अनुसार, खाते से लगातार रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उन्होंने तत्काल बैंक अधिकारियों को सूचना दी। ताकि आगे के लेनदेन पर रोक लगाई जा सके। इसके बाद 1 जून को राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर साइबर सेल ने तकनीकी जांच की और अपनी रिपोर्ट संबंधित थाना पुलिस को भेजी। साइबर सेल की रिपोर्ट मिलने के बाद पनकी पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन बैंक खातों, यूपीआई आईडी और मोबाइल नंबरों की पड़ताल कर रही है, जिनमें ठगी की रकम ट्रांसफर की गई। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया कि साइबर सेल की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खातों, यूपीआई आईडी और ट्रांजेक्शन का तकनीकी विश्लेषण कराया जा रहा है।

Source link

Tagged: Bank Account Fraud Cyber Cell Investigation financial fraud FIR Registered Kanpur Cyber Crime Latest crime news Panki Mobile Hack UPI Scam

Post navigation

Previous: Kamikaze drones, guided missiles among Rs 52,000-crore defence buys cleared
Next: पुलिस मुख्यालय में पिपिंग सेरेमनी:28 PPS अधिकारियों को मिला IPS रैंक, DGP राजीव कृष्ण ने पहनाए बैज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related News

देवरिया विधायक के खिलाफ भ्रामक पोस्ट:आरोप में 2 भाइयों पर केस; शिकायतकर्ता ने दिए स्क्रीनशॉट और लिंक, छवि खराब करने का आरोप

rrshuklaji@gmail.com10 minutes ago 0

जीवित्पुत्रिका परगंगा स्नान के दौरान 5 साल का बच्चा डूबा:गाजीपुर के ददरीघाट पर रोहन बिंद गहरे पानी में बहा, तलाश जारी

rrshuklaji@gmail.com25 minutes ago 0

गांधी-शास्त्री जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता:सिकंदरपुर में विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरू

rrshuklaji@gmail.com40 minutes ago 0

सहारनपुर सांसद इमरान मसूद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने:समर्थकों में खुशी; इमरान बोले- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

rrshuklaji@gmail.com55 minutes ago 0

Trending News

uttar pradesh
देवरिया विधायक के खिलाफ भ्रामक पोस्ट:आरोप में 2 भाइयों पर केस; शिकायतकर्ता ने दिए स्क्रीनशॉट और लिंक, छवि खराब करने का आरोप

Recent Posts

  • देवरिया विधायक के खिलाफ भ्रामक पोस्ट:आरोप में 2 भाइयों पर केस; शिकायतकर्ता ने दिए स्क्रीनशॉट और लिंक, छवि खराब करने का आरोप
  • India vs Brazil Football Match in Kolkata
  • जीवित्पुत्रिका परगंगा स्नान के दौरान 5 साल का बच्चा डूबा:गाजीपुर के ददरीघाट पर रोहन बिंद गहरे पानी में बहा, तलाश जारी
  • गांधी-शास्त्री जयंती पर पोस्टर प्रतियोगिता:सिकंदरपुर में विद्यार्थियों ने कचरा प्रबंधन के प्रति किया जागरू
  • सहारनपुर सांसद इमरान मसूद यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने:समर्थकों में खुशी; इमरान बोले- पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी, उसे पूरी निष्ठा से निभाऊंगा

Archives

  • October 2026
  • September 2026
  • August 2026
  • July 2026
  • June 2026
  • May 2026
  • April 2026
  • March 2026
Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.