![]()
कानपुर के पनकी में मवेशी के साथ अश्लील हरकत करते दिखाई देने वाले युवक को पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे धर दबोचा। आरोपी के पास से 1.050 किलोग्राम अवैध गांजा भी बरामद हुआ, जिसके बाद पहले से दर्ज मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी जोड़ दी गईं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दो दिन पूर्व वायरल हुआ था वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो बीते बुधवार को तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें एक युवक मवेशी के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया था और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पनकी मंदिर चौकी प्रभारी दिवाकर पाण्डेय की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने वायरल वीडियो की पड़ताल करते हुए घटनास्थल की पहचान पनकी मंदिर चौकी क्षेत्र स्थित राजू कबाड़ी वाले मैदान के रूप में की। इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और अन्य तकनीकी एवं स्थानीय साक्ष्य जुटाए गए। लगातार की गई जांच और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पनकी मंदिर के पीछे से घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान शारूक (19 वर्ष) पुत्र निवासी ग्राम मदारपुर तसहूकली, थाना अकबरपुर, जनपद कानपुर देहात के रूप में हुई। वह वर्तमान में पनकी क्षेत्र के गंगागंज गांव के पास एक कच्ची झोपड़ी में रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास से 1.050 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में एनडीपीएस एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी गईं। एसीपी पनकी अमित चौरसिया ने बताया की पशू क्रूरता का वायरल वीडियो होने पर आरोपी की तलाश की जा रही थी चौकी प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर वायरल सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
Source link
मवेशी से अश्लील हरकत का आरोपी गिरफ्तार:पनकी में वीडियो से हुई पहचान, 1.05 किलो गांजा भी बरामद