जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार:तीन दिन बाद अवैध तमंचा और कारतूस बरामद


कानपुर के कल्याणपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार करीब एक बजे मुखबिर की सटीक सूचना पर शातिर अपराधी को कल्याणपुर थाना क्षेत्र गिरफ्तार कर लिया। शातिर तीन दिन पहले ही जेल से छूटकर आया था। जेल से छूटने के बाद से शातिर फिर से किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था तभी पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उसे कल्याणपुर से गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन पहले जेल से छूटा था शातिर गुरुवार को कल्याणपुर पुलिस दोपहर को वाहन चेकिंग कर रही थी इसी दौरानपुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली एक युवक असलहे के साथ किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है सूचना मिलते ही पुलिस टीम कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंद्रा नगर तिराहे आश्रम पद्धति इंद्रा के पास से गिरफ्तार कर लियापकड़े गए युवक की ज़ब तलाशी ली गई तो उसके पास से एक तमँचा और दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान रघुवीर पाल पुत्र रामलाल पाल, निवासी ग्राम देवीपुर, थाना शिवली, जनपद कानपुर देहात के रूप में बताई। आरोपी बरामद हथियार का कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि रघुवीर पाल का आपराधिक इतिहास लंबा है। वह हत्या, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और 29 जून 2026 को ही जेल से रिहा हुआ था। पुलिस अब उसके पूरे आपराधिक रिकॉर्ड का सीसीटीएनएस और अन्य अभिलेखों के माध्यम से सत्यापन करा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कल्याणपुर एसीपी दिलीप कुमार सिंह ने बताया की पकड़ा गया आरोपी शातिर अपराधी पूर्व आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था शातिर को गिरफ्तार कर जेल भेजा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *