![]()
अम्बेडकरनगर में जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने खरीफ सीजन के लिए डीएपी और एनपीके उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु एक समीक्षा बैठक की। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में उन्होंने उर्वरक आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकृत रिटेलरों तक समयबद्ध और संतुलित उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सबसे पहले उन रिटेलरों को डीएपी और एनपीके उपलब्ध कराया जाए, जिनके पास वर्तमान में स्टॉक नहीं है। इससे सभी बिक्री केंद्रों पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध रहेंगे। पारदर्शिता बरतने के निर्देश ईशा प्रिया ने कंपनियों को उर्वरकों के वितरण में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में मांग के अनुरूप समय पर पर्याप्त मात्रा में डीएपी और एनपीके उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसानों के हित सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उर्वरक आपूर्ति या वितरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता पाई गई, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उर्वरकों की वर्तमान उपलब्धता, वितरण व्यवस्था और आगामी आवश्यकताओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
Source link
अम्बेडकरनगर में खरीफ सीजन को लेकर DM सख्त:डीएपी-एनपीके की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश