ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:फिरोजाबाद में टूंडला स्टेशन पर दो हिस्सों में मिला शव


फिरोजाबाद में टूंडला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 7 बजे एक दर्दनाक हादसे में अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक का शव दो हिस्सों में पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे टूंडला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के बीच की बताई गई है। रेलवे ट्रैक पर युवक का गर्दन और धड़ अलग-अलग पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत होने की बात सामने आ रही है। वहीं, परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस आत्महत्या की आशंका से भी जांच कर रही है। हालांकि युवक की मौत का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जीआरपी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 25 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसने फिरोजी रंग की शर्ट और पैंट पहन रखी थी तथा दाढ़ी भी रखी हुई थी। तलाशी के दौरान ऐसा कोई स्पष्ट दस्तावेज नहीं मिला, जिससे तत्काल उसकी पहचान हो सके। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जीआरपी इंस्पेक्टर विश्वनाथ मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है। पुलिस हादसे के साथ आत्महत्या समेत अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *