छात्रा से मोबाइल छीनने का प्रयास, गंभीर घायल:शामली में कॉलेज से लौटते समय घटना, आरोपी फरार


शामली जनपद के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र में कॉलेज से लौट रही एक छात्रा से मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। इस दौरान छीना-झपटी में छात्रा की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, झिंझाना क्षेत्र के मोहल्ला सक्कान निवासी ने पुलिस को बताया कि उनकी भांजी (पुत्री , निवासी सहारनपुर) बचपन से उनके पास रहकर पढ़ाई कर रही है। बुधवार दोपहर करीब 1:10 बजे कशिश अपनी सहेली निशा के साथ आर.के. डिग्री कॉलेज से स्कूटी पर घर लौट रही थी। मोबाइल छीनने का प्रयास आरोप है कि रास्ते में झिंझाना क्षेत्र के बानीपुर निवासी अशोक ने चलती स्कूटी के पास आकर कशिश का मोबाइल छीनने का प्रयास किया। अचानक हुई इस छीना-झपटी से स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और कशिश सड़क पर गिर गई। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पीड़िता की मौसी ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी अशोक काफी समय से कशिश का पीछा कर रहा था। उन्होंने बताया कि चार-पांच दिन पहले भी आरोपी ने कशिश को जान से मारने और उसके साथ गलत करने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है पीड़ित पक्ष ने मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *