जनसुनवाई शिकायतों के निस्तारण में उन्नाव पुलिस अव्वल:सितंबर में प्रदेश में प्रथम स्थान, जिले के 21 थाने भी नंबर-1


उन्नाव पुलिस ने उत्तर प्रदेश शासन की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निपटारे में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि सितंबर-2026 की मासिक रैंकिंग में मिली। यह जानकारी एसएसपी ने शनिवार को दी। इस सफलता का श्रेय एसएसपी जय प्रकाश सिंह के निर्देश और अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रियता को दिया गया। आईजीआरएस पर शिकायतों की नियमित समीक्षा हुई। थाना स्तर से लेकर बड़े अधिकारियों तक नजर रखी गई। उन्हें तय समय में कार्रवाई पूरी करने और फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने के निर्देश दिए गए। जिले के 21 थानों ने भी आईजीआरएस शिकायत निपटारे की रैंकिंग में प्रदेश स्तर पर पहला स्थान पाया है। इनमें महिला थाना, सफीपुर, बेहटा मुजावर, दही, बांगरमऊ, पुरवा, अचलगंज, बारासगवर, माखी, औरास, आसीवन, हसनगंज, बिहार, मौरावां, असोहा, बीघापुर, कोतवाली सदर, सोहरामऊ, गंगाघाट और अजगैन थाना शामिल हैं। निपटारे की गुणवत्ता की समीक्षा शिकायत मिलने पर उसे संबंधित थाना प्रभारी या अधिकारी को भेजकर कार्रवाई कराई जाती है। निपटारे की गुणवत्ता की समीक्षा होती है, ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिले, न कि सिर्फ कागजी निस्तारण।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *