![]()
चौधरी चरण सिंह (अमौसी) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए बंद की गई विमान सेवाएं जल्द दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। पश्चिम एशिया में युद्ध और तनाव के कारण कई उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया था, लेकिन अब हालात सामान्य होने के बाद एयरलाइंस सेवाएं बहाल करने की तैयारी में जुट गई हैं। यात्रियों और कारोबार को मिलेगी राहत उड़ानें बंद होने से यात्रियों के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हुई थीं। अब दुबई, अबूधाबी, ओमान और कुवैत समेत कई खाड़ी देशों के लिए अन्य एयरपोर्टों से उड़ानें फिर शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में अमौसी एयरपोर्ट से भी सेवाएं बहाल करने की तैयारी चल रही है। एयर इंडिया और इंडिगो की तैयारी एयर इंडिया, इंडिगो समेत अन्य एयरलाइंस लखनऊ से खाड़ी देशों के लिए अपनी उड़ानें दोबारा शुरू करने की योजना बना रही हैं। इन सेवाओं के शुरू होने से रोजगार, व्यापार और उच्च शिक्षा के लिए खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले लखनऊ और आसपास के जिलों के हजारों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। अमौसी एयरपोर्ट से प्रतिदिन 140 से अधिक उड़ानों का संचालन होता है।
Source link
अमौसी से खाड़ी देशों की उड़ानें जल्द होंगी बहाल:पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद एयरलाइंस ने शुरू की तैयारी