DDU स्पोर्ट्स काउंसिल के नए अध्यक्ष बने प्रो. आमोद:देवधर ट्रॉफी के लिए क्रिकेट की खास ट्रेनिंग ले चुके, खेल से पुराना नाता


दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की खेलकूद व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव हुआ है। इंग्लिश डिपार्टमेंट के प्रोफेसर आमोद कुमार राय को स्पोर्ट्स काउंसिल का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने तीन साल से इस जिम्मेदारी को संभाल रहे प्रो. विमलेश मिश्र की जगह ली है। गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे कुलसचिव की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, प्रो. आमोद कुमार राय को अगले आदेश तक यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले वे बुद्ध पीजी कॉलेज में भी स्पोर्ट्स काउंसिल के हेड रह चुके हैं। प्रो. आमोद कुमार राय का खेल से पुराना और गहरा नाता रहा है। छात्र जीवन से ही खेलों में बेहद रुचि रखने वाले प्रो. राय ने जगमोहन डालमिया की अध्यक्षता के दौरान बंगाल में देवधर ट्रॉफी के लिए क्रिकेट की खास ट्रेनिंग ली थी। क्रिकेटर रहे हैं प्रो. आमोद, शॉटपुट में भी बनाया है रिकॉर्ड
इसके अलावा कॉलेज के दिनों में वे लगातार तीन साल तक ‘चैंपियन ऑफ चैंपियंस’ रहे हैं। शॉटपुट (गोला फेंक) खेल में भी उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है। अपनी इस नई जिम्मेदारी पर उन्होंने कुलपति प्रो. पूनम टंडन का आभार जताते हुए कहा कि युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना और यूनिवर्सिटी को स्पोर्ट्स के नक्शे पर आगे ले जाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। सीनियर प्रोफेसर्स ने शुभकामनाएं दी
उनकी इस नियुक्ति पर यूनिवर्सिटी के कई सीनियर प्रोफेसर्स ने खुशी जताई और उन्हें शुभकामनाएं दी। बधाई देने वालों में प्रो. राजवंत राव, प्रो. अजय शुक्ल, प्रो. विनोद सिंह, पूर्व अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्र, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. सत्यपाल सिंह, प्रो. अजय सिंह, प्रो. रामवंत गुप्ता, प्रो. प्रत्यूष दुबे और प्रो. दिव्या रानी सिंह समेत कई शिक्षक शामिल रहे। खेलों से दूर करेंगे छात्रों का तनाव- कुलपति
इस मौके पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने उम्मीद जताई कि प्रो. आमोद के आने से कैंपस में खेलकूद का एक शानदार और एक्टिव माहौल तैयार होगा। उन्होंने कहा कि आज के दौर में खेलों के जरिए छात्रों के मानसिक तनाव को आसानी से दूर किया जा सकता है। कुलपति ने यह भी साफ किया कि डीडीयू को भारत सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *