मेरठ में विवाहिता को तेजाब पिलाने का आरोप:पति पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस जांच में जुटी


मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक विवाहिता को तेजाब पिलाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतेहउल्लापुर निवासी नाजिम का विवाह करीब डेढ़ वर्ष पहले मुस्कान से हुआ था। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर मुस्कान को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, बुधवार देर रात लगभग 12 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान पति नाजिम ने मुस्कान को जबरन तेजाब जैसा पदार्थ पिला दिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद पीड़िता के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंचने से महिला की जान बचाई जा सकी। पुलिस को घटना की सूचना डायल-112 के माध्यम से मिली थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच की जा रही है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की गहनता से जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *