गाजियाबाद में मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार:बाइक से लूटपाट करते थे, ज्वैलरी और दो तमंचे बरामद


गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में बुधवार रात 12 बजे के करीब पुलिस और स्नैचिंग करने वाले दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की बाइक और लूटी गई ज्वैलरी बरामद की है। चेकिंग के दौरान भागने लगे बदमाश पुलिस के अनुसार, बुधवार रात कनावनी पुलिया के पास वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सेक्टर-5 और सेक्टर-6 की ओर से बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुए पुलिस टीम ने पीछा किया तो आरोप है कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उन्हें मौके से दबोच लिया। एनसीआर में करते थे लूट और स्नैचिंग गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरव यादव उर्फ गोली और अमन यादव के रूप में हुई है। सौरव कानपुर देहात का रहने वाला है और खोड़ा कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। जबकि अमन इटावा का निवासी है और नोएडा में रह रहा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे गाजियाबाद, नोएडा और एनसीआर के अन्य इलाकों में लूट, स्नैचिंग और चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। तमंचे, बाइक और ज्वैलरी बरामद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, कारतूस, बिना नंबर प्लेट की पल्सर बाइक और लूटी गई ज्वैलरी बरामद की है। सौरव पर 36 से ज्यादा मुकदमे पुलिस के मुताबिक, सौरव यादव के खिलाफ एनसीआर के अलग-अलग थानों में 36 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें लूट, स्नैचिंग, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के मामले शामिल हैं। वहीं अमन यादव पर भी लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। अन्य वारदातों की भी होगी जांच एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनसे एनसीआर में हुई अन्य लूट और स्नैचिंग की घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *