सुल्तानपुर में गोमती नदी में नहाने गए दो किशोर डूबे:एक का मिला शव, दूसरे की तलाश में जुटी SDRF टीम


सुल्तानपुर में बुधवार को गोमती नदी में नहाने गए दो किशोर डूब गए। देर शाम तक एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। यह घटना कुड़वार थाना क्षेत्र के सोहगौली गांव के पास निरसहिया घाट पर हुई। मृतकों की पहचान सोहगौली निवासी पंच बहादुर कोरी के पुत्र साहिल कोरी (13) और रामरूप कोरी के पुत्र अमन कोरी (13) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त अपने कुछ साथियों के साथ साइकिल से नदी में नहाने गए थे। बताया जाता है कि बच्चों ने नदी किनारे अपनी साइकिल, कपड़े और चप्पल उतारकर रख दिए थे। काफी देर तक दोनों के बाहर न आने पर उनके साथियों ने गांव में सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की गई। घटना की सूचना पर कुड़वार पुलिस भी मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक बाबू दयाल यादव, उपनिरीक्षक अमरजीत यादव और दीवान राज नारायण पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एनडीआरएफ टीम को भी सूचित किया गया है। तलाशी अभियान के दौरान साहिल कोरी का शव कुम्हाई गांव के पास से बरामद कर लिया गया। दूसरे किशोर अमन की तलाश अभी भी जारी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *