बदायूं हिंसा: दो और आरोपी गिरफ्तार:9 पहले पकड़े गए थे, बाकी की तलाश जारी


बदायूं के इस्लामनगर में शुक्रवार को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ, अब तक कुल 11 नामजद उपद्रवियों को पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने बुधवार शाम छह बजे इन दो नई गिरफ्तारियों की जानकारी दी। यह घटना इस्लामनगर के मछली बाजार इलाके में शुक्रवार को हुई थी। दिन में एक बाइक और टेंपो की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद पथराव और फायरिंग भी की गई। अचानक हुए इस बवाल से इलाके में अफरातफरी मच गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित किया। घटना के तुरंत बाद 9 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने अब आमिर और इमरान नामक दो उपद्रवियों को पकड़ा है। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि दो नामजद आरोपी और पकड़े गए हैं, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *