उन्नाव में रिंग रोड के लिए मकानों पर चला बुलडोजर:राजस्व टीम और पुलिस बल की मौजूदगी में हुई कार्रवाई


उन्नाव में कानपुर देहात से उन्नाव तक प्रस्तावित आउटर रिंग रोड के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड की जद में आ रहे मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। यह कार्रवाई कानपुर देहात से उन्नाव तक बनने वाले आउटर रिंग रोड के लिए भूमि अधिग्रहण और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया का हिस्सा है। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कड़ेड पतारी गांव में चिह्नित मकानों को हटाया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बदरका चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे। मौके पर नायब तहसीलदार धीरज त्रिपाठी भी उपस्थित थे। राजस्व विभाग की टीम ने पहले से चिह्नित किए गए निर्माणों की जांच की, जिसके बाद उन्हें बुलडोजर से हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासन ने बताया कि रिंग रोड निर्माण में बाधा बन रहे चिह्नित निर्माणों को नियमानुसार हटाया जा रहा है।
आउटर रिंग रोड परियोजना पर लंबे समय से काम चल रहा है। यह सड़क कानपुर देहात से शुरू होकर उन्नाव तक प्रस्तावित है, जिसका उद्देश्य शहरों में बढ़ते यातायात दबाव को कम करना और आवागमन को सुगम बनाना है। इस परियोजना के तहत कई गांवों में भूमि अधिग्रहण और निर्माण हटाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। कार्रवाई के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए थे। प्रशासन ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिन स्थानों पर निर्माण रिंग रोड की सीमा में आ रहे हैं, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आने वाले दिनों में भी चिह्नित स्थानों पर ऐसी कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *