![]()
गाजियाबाद के खोड़ा में सोमवार देर रात ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। जिसके बाद आग बिजली के केबिल में फैली। इसके बाद आग विकराल हो गई और कई घर और दुकानों को चपेट में ले लिया। रात में भीषण आग की लपटें 2 किमी दूर तक दिखाई देती रहीं। गाजियाबाद का खोडा दिल्ली बार्डर से सटा इलाका है। तस्वीरों में देखिए आग… ट्रांसफार्मर से लगी आग खोड़ा में रात में ट्रांसफार्मर से आग लगी। देखते ही देखते आग ने कई दुकानों को चपेट में ले लिया। जिसके बाद घर भी चपेट में आ गए। इस दौरान लोग रात में घरों से बाहर आ गए। लोगों में दहशत फैल गई। कंट्रोल रूम पर आग की सूचना फैलते ही दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। जहां पुलिस और फायरकर्मी आग बुझाने के प्रयास में लगे थे। शहर के अलग अलग फायर स्टेशनों से भी दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। अधिकारियों का कहना है कि जांच में आया है कि ट्रांसफार्मर में आग लगने से ही आग दुकानों तक फैली है। डीजल के ड्रम रखे हुए थे बाहर दुकानों के बाहर एक वाहन में डीजल के ड्रम रखे हुए थे। रात में जैसे ही ड्रम फटे तो लोग सहम गए। आग से तीन घर जल गए, एक घर में अधिक नुकसान हआ है। जबकि 4 दुकानों को बाहरी तरफ से नुकसान हुआ है। शटर बंद होने के चलते आग दुकानों के अंदर नहीं पहुंचे। वहीं एक ऑटो समेत 3 वाहन भी जल गए। अन्नपूर्णा बैंक्वेट हाल में भी रात में आग लगी शहर में सोमवार रात नवयुग मार्केट स्थित अन्नपूर्णा बैंक्वेट हाल में आग लग गई आग शार्ट सर्किट से बाहर के हिस्से में लगी। जिससे वहां कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के व्यापारी भी सहम गए। सूचना पर कोतवाली फायर स्टेशन से दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचे। जिसके बाद फायर सिलेंडरों और दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। बैंक्वेट हाल के बाहरी तरफ जो सजावट लगी हुई थी वह मिनटों में ही खाक हो गई।
Source link
गाजियाबाद में आग से 3 घर और कई वाहन जले:खोड़ा में ट्रांसफार्मर से लगी आग, डीजल के ड्रम फटे तो पूरा क्षेत्र सहम गया