मथुरा में 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली का आयोजन:एसएसपी ने चलाई बाइक, डीएम ने थामा तिरंगा, रैली में अधिकारी-नागरिक शामिल


मथुरा-वृंदावन में शुक्रवार को सुबह 7 बजे से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत एक बाइक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर निगम मथुरा-वृंदावन और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गई थी। इस दौरान एसएसपी ने बाइक चलाई उनके डीएम हाथ मे तिरंगा लेकर बैठे नजर आए और भक्ति के नारे भी लगाए। इसमें प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, नगर निगम कर्मचारियों और बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली का शुभारंभ भूतेश्वर स्थित नगर निगम मथुरा-वृंदावन कार्यालय से हुआ। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, नगर आयुक्त ओजस्वी राज, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल, क्षेत्राधिकारी नगर आशना चौधरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. पंकज कुमार वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के सचिव आशीष कुमार सिंह और जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी इसमें शामिल हुए। तिरंगा बाइक रैली नगर निगम कार्यालय से शुरू होकर भूतेश्वर तिराहा, डीग गेट, गोविंद नगर थाना, श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर गेट नंबर तीन, रामलीला मैदान, महाविद्या कॉलोनी और मसानी चौराहा होते हुए बिरला मंदिर पहुंची। इसके बाद रैली टीएफसी तिराहा, वृंदावन 100 फुटा रोड, प्रेम मंदिर तिराहा, रमन रेती पुलिस चौकी और वृंदावन परिक्रमा मार्ग से होते हुए अटाला चुंगी चौराहा पहुंची। अटाला चुंगी से रैली टीएफसी तिराहा, बिरला मंदिर, डीग गेट पुलिस चौकी, दरेसी रोड, कोतवाली रोड और होली गेट से गुजरते हुए टैंक चौराहा पर समाप्त हुई। रैली के दौरान ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों से शहर गूंज उठा। इस रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित करना था। अधिकारियों ने जनपदवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने और उसकी गरिमा बनाए रखने का आह्वान भी किया। नगर आयुक्त ने स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि नागरिकों को राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *