![]()
झांसी में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व जीआरपी और आरपीएफ के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पुलिस अधीक्षक रेलवे, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी, प्रतिसार निरीक्षक जीआरपी लाइन, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ, आरपीएफ क्राइम विंग के प्रभारी समेत पुलिस फोर्स शामिल रहा। तिरंगा यात्रा की 5 तस्वीर देखिए… वहीं, स्टेशन की सुरक्षा में लगे जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने प्लेटफॉर्म पर तिरंगा यात्रा निकाली। जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। यात्रा के दौरान तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण की भावना का संदेश दिया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महापुरुषों के त्याग, बलिदान एवं राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। दूसरी तरफ आरपीएफ के जवानों ने बैंड पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया।
Source link
झांसी जीआरपी जवानों ने निकाली तिरंगा रैली:रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर आरपीएफ और जीआरपी जवान हाथों में तिरंगा थामे निकले