![]()
उत्तर प्रदेश में वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी) अब नए डिजिटल स्वरूप में मिलेगा। परिवहन विभाग 1 अगस्त 2026 से पेपर आरसी की जगह चिप और क्यूआर कोड वाली स्मार्ट कार्ड आरसी जारी करेगा। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ऑनलाइन आवेदन कर मिलेगी नई स्मार्ट आरसी नई स्मार्ट कार्ड आरसी के लिए वाहन मालिकों को संबंधित पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा तय न्यूनतम शुल्क जमा करना होगा। स्मार्ट कार्ड में लगी चिप और क्यूआर कोड से दस्तावेज की जांच आसान होगी और फर्जी आरसी पर भी रोक लगेगी। 25 जुलाई तक पूरी होंगी सभी तैयारियां परिवहन विभाग के अनुसार, यूपीएलसी जेम पोर्टल के माध्यम से 10 दिनों के भीतर वेंडर का चयन करेगा। इसके बाद ट्रायल पूरा कर 15 दिनों में पूरी व्यवस्था तैयार कर ली जाएगी। सभी जरूरी मशीनें और उपकरण 25 जुलाई 2026 तक स्थापित कर दिए जाएंगे, ताकि 1 अगस्त से पूरे प्रदेश में स्मार्ट कार्ड आरसी जारी करने की व्यवस्था बिना किसी बाधा के शुरू हो सके।
Source link
1 अगस्त से यूपी में स्मार्ट कार्ड आरसी होगी लागू:वाहन मालिकों को मिलेगी चिप वाली आरसी, क्यूआर कोड से लैस होगी