![]()
गोरखपुर के रोटरी क्लब यूफोरिया को 18 से अधिक डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। रविवार की रात वाराणसी में आयोजित डिट्रिक्ट अवॉर्ड नाइट में क्लब की ओर से साल भर किए गए सामाजिक कार्यों की जमकर सराहना हुई। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने प्रेसिडेंट और मेंबर्स के कोशिशों को प्रेरणा बताया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की टीम ‘ सेवा सर्वोपरि’ की भावना के साथ नई ऊर्जा से हमेशा काम करती है। जरूरतमंदों के लिए हमेशा तत्पर रहना उनकी प्राथमिकता है। प्रेसिडेंट शालिनी भी हुई सम्मानित
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. आशुतोष अग्रवाल ने क्लब की अध्यक्ष शालिनी पांडे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल शानदार रहा है। क्लब को न्यू मेंबर इंडक्शन, महिला सशक्तिकरण, द रोटरी फाउंडेशन, सामुदायिक सेवा, पब्लिक इमेज, शांति और संघर्ष समाधान, डिस्ट्रिक्ट फंक्शन्स सहित अन्य क्षेत्रों में प्रभावशाली पहल के लिए सम्मानित किया गया। टीम वर्क का नतीजा बताया
अध्यक्ष रोटे. शालिनी पांडे और सचिव रोटे. रुचि केडिया ने साथी रोटेरियंस के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर शालिनी पांडे ने इस भव्य सफलता का श्रेय अपने टीम के सदस्यों और वरिष्ठजनों को देते हुए कहा, ये पुरस्कार मेरे सदस्यों और मार्गदर्शकों के हैं। मैं तो केवल चेहरा थी; असली ताकत हमेशा मेरी सहयोगी टीम और उनका अथक समर्पण रही है।
Source link
रोटरी क्लब यूफोरिया गोरखपुर को मिला सम्मान:डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड नाइट में जीते 18 से अधिक अवॉर्ड, सामाजिक कार्यों की जमकर हुई सराहना