मनु कुमार सिंह | प्रतापगढ़3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय ने परेड का निरीक्षण किया और सलामी ली। इस दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता की जांच की। इसके बाद टोलीवार ड्रिल कराई गई और पुलिसकर्मियों से शस्त्र ड्रिल का दोबारा अभ्यास कराया गया। परेड और ड्रिल की निगरानी ड्रोन कैमरे से भी की गई।

इस दौरान एएसपी ने पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और एकरूपता की जांच की।
शस्त्र प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को हथियारों को सुरक्षित और सही तरीके से चलाने की जरूरी जानकारी दी गई। उन्हें नियमित अभ्यास की अहमियत भी बताई गई, ताकि जरूरत पड़ने पर वे पूरी कुशलता और सावधानी से अपना काम कर सकें।

शस्त्र प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग भी दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सजग, सतर्क और अनुशासित रहने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिसकर्मी अपना काम गंभीरता से करें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएं।
